कोरबा. आजकल महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ता जा रहा है. घर से बाहर अक्सर छेड़छाड़ के मामले होते रहते हैं. कई बार वे घरेलू हिंसा की शिकार भी होती हैं. दरअसल, ऐसे तमाम मामलों में अपराधी इन लड़कियों को सॉफ्ट टारगेट मानकर अपराध किया करते हैं. ऐसे अपराधियों से खुद की रक्षा करने के लिए मार्शल आर्ट शानदार कला है. इसे साधकर लड़कियां और महिलाएं फिट तो रहेंगी ही, अपनी रक्षा खुद कर सकती हैं.
जानकार बताते हैं कि मार्शल आर्ट सीखी हुई लड़कियां छेड़छाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं. मार्शल आर्ट को सेल्फ डिफेंस ट्रिक्स के रूप में जाना जाता है. इन्हें सीखने के बाद लड़कियां और महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं. तो आइए मार्शल आर्ट की गोल्ड मेडलिस्ट स्नेहा बंजारी से जानते हैं मार्शल आर्ट के क्या-क्या फायदे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : April 18, 2023, 15:15 IST