मनेंद्रगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते बच्चे।
दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल में 9 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है। 5 मई से आरंभ समर थ्रिल को 2 समूहों में बांटा गया है। पहले समूह में 3 से 6 व दूसरे में 7 से 15 आयु वर्ष के बच्चों को शामिल किया गया है।
3 से 6 आयु वर्ष वाले बच्चों के लिए फोनिक्स, विभिन्न प्रकार की नृत्य कला, संगीत, कठपुतली बनाना, कटलरी, प्रचलन की भावना, हॉपस्कॉच एक्टिविटी, संचार कौशल, फन एंड लर्निंग विद बबल, मोबाइल एडिक्शन ट्रीटमेंट व क्रय-विक्रय कौशल आदि गतिविधियां कराई जा रही हैं।
वहीं 7 से 15 आयु वाले बच्चों के लिए गणितीय कौशल, स्पोकन इंग्लिश, गायन, संगीत कांगो कीबोर्ड, नृत्य की विभिन्न प्रकार की कलाएं, ग्राफिक डिजाइन, फायरलेस कुकिंग, कटलरी, बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा कौशल, योगा व कराटे की कक्षाएं, मंडाला कला, 21वीं सदी के कौशल आदि गतिविधियां कराई जा रही हैं।