सीजी बोर्ड परीक्षा में 12वीं में टॉप करने वाली विधि भोसले।
– फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम (CGBSE Result 2023) बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। 12वीं का रिजल्ट 79.96 प्रतिशत गया है। इस बार भी लड़कियों ने ही परीक्षा में बाजी मारी है। छात्रों का परीक्षा परिणाम 75.36 प्रतिशत गया है, तो छात्राओं का लगभग 83.64 फीसदी है। 12वीं की परीक्षा में रायगढ़ के अभिनव वीएचएस स्कूल पुसौर की छात्रा विधि भोसले ने टॉप किया है। उसे 500 में से 491 (98.20 प्रतिशत) नंबर मिले हैं। जानिए बाकी टॉप-5 में कौन…
रैंक | जिले का नाम | नाम | नंबर | प्रतिशत (%) |
1 | रायगढ़ | विधि भोसले | 491 | 98.20 |
2 | जांजगीर-चांपा | विवेक अग्रवाल | 487 | 97.40 |
3 | रितेश कुमार | दुर्ग | 484 | 96.80 |
4 | न्यासा देवांगन | रायपुर | 483 | 96.60 |
4 | रेशम खत्री | रायपुर | 483 | 96.60 |
4 | संस्कार देवांगन | सक्ती | 483 | 96.60 |
5 | दिव्या | झलमला | 482 | 96.40 |