Skip to content
deshpatrika.com
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़
  • कोरोना वायरस
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा और रोज़गार
  • मनोरंजन
  • फाइनेंस
  • टेक और ऑटो
  • Contest
    • Deshpatrika Content Writing Contest
    • Deshpatrika Rangoli Competition 2020
    • Drawing and Painting Competition in Response of Covid-19
    • HAPPY GANESH CHATURTHI Selfie Contest 2020!
Menu

    रूठों को मनाने घर:घर जाएंगे, खाना खिलाएंगे वोटर के यहां जाकर करवाना होगा मिस्ड कॉल | Will go home to persuade the angry, will feed the voter, will have to go to the voter’s place and get a missed call

    Posted on 20 May 2023
    Share


    रायपुर2 घंटे पहलेलेखक:  यशवंत गोहिल

    • कॉपी लिंक

    भाजपा का झंडा

    भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड पर आ चुकी है। न सिर्फ विधानसभा चुनाव, बल्कि लोकसभा चुनावों के लिए भी रणनीति बननी शुरू हो चुकी है। जहां जहां इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, वहां दोगुनी ताकत के साथ तैयारी की जा रही है।

    मोदी सरकार के 9 साल के कामकाज को बताने के लिए 30 मई से 30 जून तक विशेष अभियान चलेगा। इसमें नाराज पदाधिकारियों को मनाने की कोशिश भी होगी, कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी होगा। लोकसभा से लेकर बूथ स्तर तक आयोजन होंगे। और तो और घर घर संपर्क अभियान के तहत जब नेता वोटरों के घर पहुंचेंगे, तो उन्हें मिस्ड कॉल भी करवाना होगा, ताकि ये पता चल सके कि कार्यकर्ता वोटर के घर तक पहुंचे थे।

    इस रणनीति को लेकर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का पत्र सभी प्रदेशों में पहुंच चुका है और इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस साल छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा के चुनाव हैं, लिहाजा यहां विधानसभा की दृष्टि से भी इस अभियान पर काम किया जाएगा। घर घर संपर्क अभियान सात दिन का होगा।20 से 23 जून के बीच शुरू हो सकता है। इसमें घर घर जाकर भाजपा के लोग संपर्क करेंगे और उनसे मिस्ड कॉल करवाएंगे।

    25 जून को इमरजेंसी की याद दिलाएंगे
    इस बीच 25 जून को भारतीय जनता पार्टी आपातकाल की याद दिलाएगी। इसके लिए विशेष आयोजन की तैयारी है। इस दिन प्रबुद्ध सम्मेलन होगा। इसमें बुद्धिजीवियों को बुलाया जाएगा। बताया जाएगा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैसे नष्ट किया। इस पर डा्क्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। यह लोकसभा क्षेत्र के मुख्य विधानसभा में आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय टोली का एक सदस्य अनिवार्य रूप से रहेगा।

    व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ शामिल
    इस अभियान के तहत व्यापारी सम्मेलन भी किया जाना है। लोकसभा के व्यापारिक केंद्रों पर व्यापारिक सम्मेलन आयोजित होंगे। इसके साथ ही विकास तीर्थ होगा, जिसमें विधानसभा के विकास के स्थान पर लेकर जाएंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और सम्मेलन भी होगा, ताकि नाराजगी हो तो दूर कर सकें।

    योग दिवस पर आयोजन, 23 को मोदी की वीसी
    योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। हर स्थान पर इस दौरान मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धि को दर्शाया जाएगा। यह विधानसभा के स्तर पर होगा। वहीं 23 जून को मोदी के साथ बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर 10 लाख बूथों पर यह कार्यक्रम होगा।

    सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की लिस्ट मांगी, इन सभी के साथ भोजन होगा
    भारतीय जनता पार्टी इस बार सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स पर नजर रख रही है। इसके लिए बाकायदा एक प्रोफार्मा भरा जाएगा। ये देखा जाएगा कि कौन से लोग हैं, जिनकी पोस्ट पर ज्यादा प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। किस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 29 मई को राजधानी में प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है, जिसमें केंद्रीय मंत्री या राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर भोजन करेंगे। इसमें उन्हें विकास की पीपीटी दिखाई जाएगी।

    अभियान समिति में ये लोग
    इसके लिए जो लोकसभा की दृष्टि से दो सदस्यों की टोली बनेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री या पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी, सदस्य या वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी मिलेगी। वहीं, केंद्र व प्रदेश में 7 सदस्यों की, जिले में 6, मंडल में 4 सदस्यों की समिति बनेगी।

    हर लोकसभा में 250 परिवारों तक जाएंगे
    प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं की जिम्मेदारी होगी कि हर लोकसभा के 250 प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोगों की लिस्ट बनाए। हर लोकसभा से 10 लोग तय किए जाएंगे, जो इन 250 लोगों से संपर्क करेंगे। इसका रिकार्ड बनाएंगे। इसके अलावा कलाकार, खिलाड़ी, उद्योगपति, शहीद व प्रसिद्ध परिवारों से भी संपर्क होगा, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर सम्मानित करेंगे।

    खबरें और भी हैं…



    Source link

    Recent Posts

    • Bageshwar Baba :प्रवचन सुन रुखसाना से बनी रुक्मिणी, गंडक नदी में डुबकी लगाई; फिर बॉयफ्रेंड संग मिल ऐसा किया – Bihar : After Listening To Sermon Of Dhirendra Shastri, Girl Changed Religion, Married Lover; Baba Bageshwar
    • Chhattisgarh Weather Update:मौसम ने बदला मिजाज, नौतपा के 5वें दिन छाए बादल, विभाग ने जारी किया अलर्ट – Chhattisgarh Weather Update, Weather Changed Mood On 5th Day Of Nautpa
    • ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं’ कहकर दुष्कर्म:युवती के मना करने पर की जबरदस्ती, ब्लैकमेल किया, शादी भी तुड़वा दी – Chhattisgarh Police Arrested Young Man For Misdeed Girl By Expressing Love In Sakti
    • महानदी में फंसे 14 पर्यटक:बोटिंग करने गए थे, आंधी के चलते नाविक ने टापू पर लगाई नाव; देर रात सभी को बचाया गया – 14 Tourists Stranded During Boating In Mahanadi Were Rescued In Janjgir-champa
    • मासिक धर्म स्वच्छता दिवस:दलपत सागर में जुटे सैकड़ों लोग, कहा- ये शारीरिक प्रक्रिया, भ्रांतियां बनीं कुरीतियां – Cleanliness Campaign Launched In Dalpat Sagar On World Menstrual Hygiene Day In Jagdalpur

    Recent Comments

    No comments to show.

    Archives

    • May 2023
    • April 2023
    • February 2023
    • January 2023
    • December 2022
    • November 2022
    • October 2022
    • May 2022
    • April 2021
    • February 2021
    • January 2021
    • December 2020
    • November 2020
    • October 2020
    • September 2020
    • August 2020
    • August 2016
    • July 2016

    Categories

    • Bihar News
    • Chhattisgarh News
    • Contest
    • coronavirus
    • desh videsh
    • entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • jobs education
    • khel news
    • Lifestyle
    • politics
    • sports news
    • Tech & Auto
    • Travel
    • Trending News
    • Uncategorized
    • होम
    • Advertise Here
    • Bihar Election 2020
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms of Use
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    ©2023 deshpatrika.com | Design: Newspaperly WordPress Theme