कोबरा कमांडो…
– फोटो : Social media
विस्तार
गंगालूर थाना क्षेत्र में रविवार की रात सुरक्षबल के जवानों व माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वही मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के घायल होने का दावा पुलिस ने किया हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादियों सुरक्षबल के जवानों को नुकशान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट कर रखा हैं। जिसके बाद पुसनार कैम्प से डीआरजी व कोबरा जवानों की संयुक्त टीम को सर्चिंग पर रवाना किया गया। इस दौरान रात 8 बजे के दरमियान पुसनार व हिरोली के बीच माओवादियों व जवानों के मध्य मुठभेड़ हो गई।
इसमें कोबरा बटालियन 202 के दो जवान कॉन्स्टेबल नकुल व कॉन्स्टेबल मोहम्मद शाहीद के हाथ और पैर में चोट आने घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया हैं। यहां उनका इलाज चल रहा हैं। बताया गया है कि दोनों की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने संभावना जताई है कि मुठभेड़ में 2 से 3 माओवादी भी घायल हुए है। फिलहाल इलाके की सर्चिंग जारी हैं।