Skip to content
deshpatrika.com
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़
  • कोरोना वायरस
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा और रोज़गार
  • मनोरंजन
  • फाइनेंस
  • टेक और ऑटो
  • Contest
    • Deshpatrika Content Writing Contest
    • Deshpatrika Rangoli Competition 2020
    • Drawing and Painting Competition in Response of Covid-19
    • HAPPY GANESH CHATURTHI Selfie Contest 2020!
Menu

    Korba:cm भूपेश का रामपुर-उमरेली में डिग्री कॉलेज खोलने का एलान; 44 करोड़ के विकासकार्यों का किया लोकार्पण – Cm Bhupesh Baghel Bhent Mulakat Program In Rampur Assembly Constituency Korba

    Posted on 22 May 2023
    Share


    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
    – फोटो : संवाद

    विस्तार

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सौगातों का पिटारा एक बार फिर सोमवार को खुला। वह भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत कोरबा की रामपुर विधानसभा में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने रामपुर और उमरेली में जहां नए डिग्री कॉलेज खोलने का एलान किया, वहीं आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल भी खोलने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने 71 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। 

    26 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण

    ग्राम चिर्रा में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामपुर क्षेत्र अंतर्गत 71 करोड़ 23 लाख से अधिक राशि के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इसमें 44 करोड़ 33 लाख रुपये के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण और 26 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास शामिल हैं। इसमें 28 करोड़ 28 लाख के चांपा गेवरा रेलमार्ग पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। 

    रामपुर में सीएम ने की घोषणा

    • कुदमुरा से श्यांग तक पक्की सड़क।
    • ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में धान खरीदी केंद्र।
    • चिर्रा में सांस्कृतिक मंच और  मुक्तिधाम का निर्माण।
    • बरपाली में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।
    • रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी का निर्माण, प्रत्येक के लिए 5-5 लाख का प्रावधान।
    • ग्राम तरदा, केवराद्वारी और चिर्रा के हाई स्कूलों का  हायर सेकेंडरी में उन्नयन।
    • कनकी ग्राम में हायर सेकेंडरी स्कूल और कुदुरमाल ग्राम में  हाई स्कूल भवन का निर्माण।
    • कनकेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
    • ग्राम करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी।
    • चिर्रा ग्राम में स्वसहायता समूह के लिए प्रशिक्षण भवन का निर्माण।
    • रामपुर  और उमरेली में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ होगा।

    रीपा में प्रसंस्करण इकाई का किया दौरा

    इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रीपा चिर्रा पहुंचे। वहां महिला समूह ने साफा बांधकर मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया। इसके बाद सीएम ने रीपा के प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर महिला समूहों से बात की। इस दौरान उन्होंने रीपा में वाईफाई संचालन का बटन दबाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को रीपा में गढ़कलेवा और  कॉफी पॉइंट संचालन के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रांगण में सीएम बघेल ने कटहल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने और सांसद ज्योत्सना महंत ने आम का पौधा लगाया। 

    किसान के घर लिया चौलाई और कलार का स्वाद, बेटी को दिया लैपटॉप

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम चिर्रा में किसान सुभाष चंद राठिया के घर भोजन किया। भोजन में उन्हें बैंगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू परवल, कांदा भाजी, कोलार भाजी, चौलाई भाजी, दाल , आम की चटनी, पापड़, सलाद और आम का अचार परोसा। किसान सुभाष के परिवार में उनकी पत्नी सहित तीन बच्चे है। वे स्वयं 12वीं पास हैं, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करा रहे है। उनकी बड़ी बेटी किरण करतला महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, उच्च शिक्षा के प्रति किरण की रुचि देखकर मुख्यमंत्री ने किरण को लैपटॉप गिफ्ट किया। 



    Source link

    Recent Posts

    • Ips गौरव राय बने दंतेवाड़ा Sp:नए कप्तान ने संभाला पदभार, जानिए कहां-कहां दे चुके हैं सेवाएं – Ips Gaurav Rai Took Over As Dantewada Sp
    • Raipur:मैक्सिको से रायपुर मंगवाता था ड्रग्स, नशेड़ी बेटे के खिलाफ मां ने दर्ज कराई Fir – Raipur Used To Get Drugs From Mexico,mother Lodged Fir Against Drug Addict Son
    • Bbnl के जीएम ने की खुदकुशी:ऑफिस में फांसी से लटका मिला शव; कॉफी हाउस में मीटिंग की बात कहकर कल निकले थे घर से – Bbnl Gm Satish Kumar Sahu Commits Suicide By Hanging In Chhattisagrh Bhilai
    • Jagdalpur:जंगल में मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहीं; मौत के कारणों का भी नहीं चल सका पता – Old Man Dead Body Found In Forest In Jagdalpur
    • नशे में गाड़ी चलाई तो खैर नहीं:23 चालकों पर लगाया 2 लाख से ज्यादा का जुर्माना, रायपुर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन – 23 Drivers Were Fined 2 Lakhs, Raipur Traffic Police Action In Chhattisgarh

    Recent Comments

    No comments to show.

    Archives

    • May 2023
    • April 2023
    • February 2023
    • January 2023
    • December 2022
    • November 2022
    • October 2022
    • May 2022
    • April 2021
    • February 2021
    • January 2021
    • December 2020
    • November 2020
    • October 2020
    • September 2020
    • August 2020
    • August 2016
    • July 2016

    Categories

    • Bihar News
    • Chhattisgarh News
    • Contest
    • coronavirus
    • desh videsh
    • entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • jobs education
    • khel news
    • Lifestyle
    • politics
    • sports news
    • Tech & Auto
    • Travel
    • Trending News
    • Uncategorized
    • होम
    • Advertise Here
    • Bihar Election 2020
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms of Use
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    ©2023 deshpatrika.com | Design: Newspaperly WordPress Theme