Skip to content
deshpatrika.com
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़
  • कोरोना वायरस
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा और रोज़गार
  • मनोरंजन
  • फाइनेंस
  • टेक और ऑटो
  • Contest
    • Deshpatrika Content Writing Contest
    • Deshpatrika Rangoli Competition 2020
    • Drawing and Painting Competition in Response of Covid-19
    • HAPPY GANESH CHATURTHI Selfie Contest 2020!
Menu

    7 दिन के अंदर राशि जमा कराने या भवन खाली करने का नोटिस जारी | Sakti’s Jawaharlal Nehru College was given a notice to deposit Rs 13.85 crore

    Posted on 24 May 2023
    Share


    सक्तीएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक

    जवाहरलाल नेहरू कॉलेज सक्ती के बुधवारी बाजार रोड पर स्थित है।

    सक्ती जिला मुख्यालय के बुधवारी बाजार रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज को नोटिस मिला है। नोटिस में कॉलेज प्रबंधन को नगर पालिका के पुराने भवन को सप्ताह भर में खाली करने या मालिकाना हक लेने के लिए नियमानुसार गाइडलाइन दर से डेढ़ गुना राशि 13 करोड़ 85 लाख 57 हजार 519 रुपए जमा करने के लिए कहा गया है।

    यह नोटिस तहसीलदार की ओर से जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद से कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज सक्ती का संचालन 1964 से किया जा रहा है। इसका संचालन 1968 से सक्ती शिक्षण समिति द्वारा किया जा रहा है। इस कॉलेज की शुरुआत नगरपालिका के पुराने भवन में की गई थी। जिसके बाद धीरे-धीरे कॉलेज प्रबंधन ने विभिन्न मद से प्राप्त राशि से यहां भवन और कमरे का निर्माण कराया। वर्तमान में इस कॉलेज में विभिन्न संकायों के एक हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सक्ती में नए शिक्षण सत्र से गर्ल्स कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। इसके लिए निरीक्षण टीम सक्ती भी आई थी। निरीक्षण के बाद टीम ने जेएलएन कॉलेज के भवन में ही गर्ल्स कॉलेज संचालित करने की बात कही। इसके लिए टीम ने जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य से एनओसी मांगी, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने इसे अव्यावहारिक बताते हुए एनओसी नहीं दी और कहा कि यहां इसी कॉलेज के लायक संसाधन उपलब्ध है। ऐसे में गर्ल्स कॉलेज के लिए स्थान देना संभव नहीं है।

    जवाहरलाल नेहरू कॉलेज जिला सक्ती को नोटिस जारी किया गया।

    जवाहरलाल नेहरू कॉलेज जिला सक्ती को नोटिस जारी किया गया।

    राजस्व विभाग ने भेजा नोटिस

    राजस्व विभाग ने कॉलेज की जमीन को सरकारी बताते हुए 17 मई को कॉलेज प्रबंधन को नोटिस भेजा है। नोटिस में कॉलेज प्रबंधन को जमीन के एवज में प्रब्याजी की राशि 2 प्रतिशत मिलाकर कुल 13 करोड़ 85 लाख 57 हजार 519 रुपए जमा करने के लिए कहा गया है। इस मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन ने जमीन का मालिकाना हक लेने के लिए पहले ही आवेदन किया था। उनके आवेदन पर ही कलेक्टर गाइडलाइन के रेट के 150 प्रतिशत अर्थात डेढ़ गुना राशि जमा करने के लिए कॉलेज प्रबंधन को नोटिस दिया गया है। यह राशि लगभग 13 करोड़ 85 लाख है।

    महाविद्यालय को जमा करने होंगे 13 करोड़ 85 लाख रुपए।

    महाविद्यालय को जमा करने होंगे 13 करोड़ 85 लाख रुपए।

    शैक्षणिक उपयोग के लिए जमीन की कीमत कम कराने के पक्ष में प्रबंधन

    कॉलेज प्रबंधन किसी भी स्थिति में इस जमीन को खोना नहीं चाहता और इतनी बड़ी रकम देने के पक्ष में भी नहीं है। ऐसे में इतनी बड़ी रकम 7 दिन में जमा करने या जगह खाली करने के नोटिस से प्रबंधन सकते में है। प्रबंधन के पदाधिकारी रायपुर का चक्कर लगा रहे हैं। प्रबंधन शासन से गुहार लगाकर शैक्षणिक उपयोग के लिए भूमि की कीमत कम कराने के पक्ष में है। कॉलेज प्रबंध समिति सक्ती शिक्षण समिति के नाम से है, जिसके अध्यक्ष पूर्व मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह हैं।

    सक्ती एसडीएम पंकज डाहिरे ने बताया कि जहां कॉलेज चल रहा है, उस जमीन का मालिकाना हक लेने के लिए कॉलेज प्रबंधन द्वारा आवेदन दिया गया था। जमीन के मूल्य का आकलन कर प्रबंधन को लगभग 13 करोड़ 85 लाख रुपए जमा करने नोटिस दिया गया है।

    खबरें और भी हैं…



    Source link

    Recent Posts

    • Chhattisgarh:कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए बनाया व्हाट्सएप फॉर्मूला, इस क्लास से वर्कर सीख रहे चुनावी गुर – Chhattisgarh: Congress Will Win Election By Whatsapp, Workers Are Learning Election Tricks From This Class
    • Bilaspur:रेलवे स्टेशन पर कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार; ओडिशा से हथियार लेकर जा रहा था यूपी – One Arrested With Country Made Pistol And Cartridges At Bilaspur Railway Station
    • Jagdalpur:मेयर इन काउंसिल की बैठक में 18 एजेंडों पर चर्चा, आठ को स्वीकृत कर सामान्य सभा में भेजा गया – Discussion On 18 Agendas In Nagar Nigam Mayor In Council Meeting In Jagdalpur
    • 50 फीट गहरी खाई में गिरा ऑटो, 4 की मौत:मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल, दो घायल; शादी समारोह से लौट रहे थे सभी – Four Including Husband And Wife Died Due To Auto Falling In 50 Feet Deep Ditch In Jashpur
    • 21 लाख लीटर पानी बहाने में Sdo भी निलंबित:मोबाइल के लिए जलाशय खाली कराने के दिए थे आदेश, फिर झाड़ा पल्ला – Water Resources Department Sdo Also Suspended For Wasting 21 Lakh Litres Water For Mobile In Kanker

    Recent Comments

    No comments to show.

    Archives

    • May 2023
    • April 2023
    • February 2023
    • January 2023
    • December 2022
    • November 2022
    • October 2022
    • May 2022
    • April 2021
    • February 2021
    • January 2021
    • December 2020
    • November 2020
    • October 2020
    • September 2020
    • August 2020
    • August 2016
    • July 2016

    Categories

    • Bihar News
    • Chhattisgarh News
    • Contest
    • coronavirus
    • desh videsh
    • entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • jobs education
    • khel news
    • Lifestyle
    • politics
    • sports news
    • Tech & Auto
    • Travel
    • Trending News
    • Uncategorized
    • होम
    • Advertise Here
    • Bihar Election 2020
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms of Use
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    ©2023 deshpatrika.com | Design: Newspaperly WordPress Theme